नगर क्षेत्र के रेलवे मैदान पर आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह
सामाजिक न्याय सम्मेलन के मंच से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों, युवाओं से लेकर व्यापारियों तक को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व्यापारियों पर पूरी तरह से विश्वास करती है। उन्हें हिसाब-किताब में उलझाने के बजाय न खाता न बही, जो व्यापारी बोलें वही सही नीति पर सरकार चलेगी।
भाषण के दौरान उन्होंने सबसे पहले किसानों से प्रश्न किया, पूछा यहां कितने किसानों को सूखा राहत की राशि मिली, उत्तर लेने के बाद कहा कि केंद्र की सूखा राहत समिति में मैं भी शामिल हूं, किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये भेजे गए हैं, क्या उन्हें मिला। इसके बाद उन्होंने नौजवानों से पूछा कि नौकरी का फार्म भरने के लिए किससे मार्कशीट अटेस्ट कराते हो, उत्तर लेने के बाद बोले मेरी सरकार यह व्यवस्था करने जा रही कि छात्र खुद अपनी मार्कशीट को सत्यापित करें।
बोले यह भरोसे की बात है। प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुआ बोले कि सुना है पुलिस भर्ती कुछ एक जिलों तक ही सिमित रह गई है, तो घबराओ मत हम जल्द ही क्लास टू और थ्री की नौकरियों से साक्षात्कार की व्यवस्था खत्म करने वाले हैं। पूछे इस भीड़ में कोई व्यापारी है क्या, हाथ उठाओं, जब व्यापारी ने हाथ उठाया तो बोले मेरी सरकार ने न खाता न बही जो व्यापारी बोले वही सही की नीति शुरू करने जा रही है। इसी तरह से भोजपुरी में पूछे माता जी गांव में सड़क बनत हवे की ना, ना का उत्तर देने पर बोले मेरी सरकार वर्ष 2015 और 2016 में 25000 किमी लंबी सड़क बनाने की तैयारी में है। बोला, फोर लेन केंद्र सरकार की देन है।