फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो स्थानों पर नहीं रह पाएंगे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर बनने वाली मतदाता सूची की शुद्धियों को लेकर निर्वाचन आयोग गंभीर नजर आ रहा है। मतदाता सूची में इस प्रकार 17 प्रकार की होने वाली वाली त्रुटियों को चिह्नित कर उन्हें दूर किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में  उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार शर्मा की  अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करने की उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की।
विज्ञापन



उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान विधान सभा निर्वाचक नामावली में विद्यमान त्रुटियों को शुद्ध किये जाने के बारे में विस्तार पूर्वक 17 प्रकार की  त्रुटियों का उल्लेख करते हुए उन्हें शुद्ध करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत निर्वाचक नामावली में अंकित जो मतदाता अपने निवास स्थान पर नहीं रहते हो तथा जो मतदाता शिफ्ट कर गये हो, महिला मतदाता शादी के बाद अपने ससुराल चली गयी हो, ऐसे मतदाता जो पुरे परिवार को छोड़कर एक स्थान से  दूसरे स्थान चले गये हो और वहां पर मूल रूप से निवास कर रहें हो, मृतक  मतदाता जो निर्वाचक नामावली में दर्ज है। उसकी जांच बीएलओ द्वारा कराये  जाने के बारे में अवगत कराया गया।


बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची मुद्रित कराकर बीएलओ को घर-घर  जाकर सत्यापन कराने के लिए उपलब्ध करा दी गयी है। निर्वाचक नामावली में  विद्यमान डी-डुब्लीकेट मतदाताओं की फोटो का मिलान भी कराया जा रहा है, जो  फोटो उसी विधान सभा में दूसरे मतदेय स्थल पर एक दूसरे से मिलते हो इनको भी  प्रक्रिया अपनाकर अपमार्जित किये जाने के बारे में अवगत कराया गया।   बैठक में मुख्य रूप से पर  डॉ. आरडी पांडेय उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबा गोहना, सुरेंद्र दत्त सिंह उपजिलाधिकारी घोसी, दयाशंकर पाठक, भरत राजभर, अवनीश कुमार सिंह, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, शैलेंद्र सिंह, शब्बीर अहमद आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें