अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। एएसपी ने हेड मोहर्रिर को आंसू गैस के गोले भरने को कहा। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। एएसपी ने उसे जमकर फटकार लगाई। उन्होंने हवालात, रसोईघर, बैरक, जनरेटर रूम, एफआईआर कक्ष, एमवी एक्ट, अपराध रजिस्टर, गुंडा एक्ट, एनसीआर व महिला उत्पीड़न रजिस्टर तथा विवेचना की गहनता से जांच की।
जांच के दौरान उन्होंने कबूतर बाजों की मिल रही शिकायतों तथा उनसे लिए गए रुपयों को तत्काल वापस कराने के साथ ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। एएसपी ने महिला उत्पीड़न के प्रति अधिक संवेदन शील होने की हिदायत दी।
पुरानी की जगह नई हथकड़ी प्राप्त होने के बाद भी उसे रजिस्टर में अंकित न किए जाने पर संबंधित मुंशी को फटकार लगाई। उन्होंने बैरक, हवालात, शौचालय की सफाई देख काफी संतुष्टि जताई। जांच के दौरान अपराध संख्या 294/15 की विवेचना रजिस्टर में अंकित न होने पर मुंशियों की जमकर खिंचाई की।
थानाध्यक्ष राम मूरत यादव को महिला उत्पीड़न के प्रति संवेदनशील होने को कहा। चौकी प्रभारी कोपागंज संतोष तिवारी को निर्देशित किया किए आए दिन कबूतरबाजों द्वारा रुपये ठगी किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लें तथा ऐसे कबूतरबाजों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को रुपये वापस कराएं।
उन्होंने सिपाहियों को निर्देशित किया कि 107/116 की कार्यवाही पर जोर दें। जांच के दौरान हेड मोहर्रिर द्वारा आंसू गैस में गोले भरे जाने की सही जानकारी नहीं देने पर जमकर फटकारा।