मऊ/बढुआगोदाम। बाजार में फोरलेन सडक के निमार्ण के लिए प्रशासन और एनएचएआई द्वारा बिना मुआवजा दिए व्यापारियों और किसानों के एक दर्जन से अधिक दुकान और मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने से लोग आक्रोशित हैं। इस मामले में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति तथा व्यापारियों की बैठक शुक्रवार को बाजार में हुई। साथ ही आंदोलन की रुपरेखा तैयार किया।
वक्ताओं ने कहा कि फोरलेन सड़क में किसानों व्यापारियों की जमीन के अधिग्रहण में एनएचएआई अधिकारियों द्वारा भारी अनियमितता और गड़बड़ी की गई है। जिसके खिलाफ पिछले दो साल से जिला प्रशासन से जांच की मांग उठाया जा रह है। तत्कालीन जिलाधिकारी ने इस पर कार्रवाई करते हुए किसान प्रतिनिधि मंडल और एनएचआई के बीच आधिकारिक वार्ता कराई थी। भ्रष्टाचार में शामिल एनएचएआई अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी। मामले की जांच कराकर भुगतान करने का आश्वासन दिया।बैठक के बाद व्यापारियों तथा किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर एनएचएआई के अधिकारियों के विरुद्ध एक मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल नेमामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध् कार्यवाही और किसानों और व्यापारियों को मुवावजे देने की मांग की।मुख्य राजस्व अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी का भी मुआवजा नहीं रोका जाएगा। एक-एक पैसे का भुगतान होगा। इस दौरान जयप्रकाश धूमकेतु, शिवमूरत गुप्ता, रामधनी यादव, अवधेश गुप्ता हरिश्चंद्र आदि व्यापारी शामिल रहे।