फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक के बाहरी हिस्से से प्लेटफार्म संख्या चार तक नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। दो वर्ष पूर्व विद्युतीकरण के दौरान प्लेटफार्म एक पर बने फुट ओवर ब्रिज को तोड़ दिया गया था। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद नया फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में फुटओवर ब्रिज एक ही होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्री जान जोखिम में डालकर रेल पटरियों को पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाते थे जिससे खतरा बना रहता था। नया पुल बनने से स्टेशन के यात्रियों के साथ एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में सुविधा होगी। रेलवे की ओर से भटनी से औड़िहार तक विद्युतीकरण के दौरान 2020 में मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म तीन पर जाने के लिए बने फुट ओवरब्रिज को विद्युतीकरण में बाधा होने पर तोड़ दिया गया था। वर्तमान में विद्युतीकरण का कार्य के पूरा होने के कई माह बाद भी अब तक इसकी जगह दूसरा फुट ओवरब्रिज नहीं बनाया जा सका है। हालांकि मऊ जंक्शन पर प्लेटफार्म एक पूरब की तरफ बना फुटओवरब्रिज है लेकिन लंबा प्लेटफार्म होने के चलते यात्रियों को प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो, तीन पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है। रेलवे विभाग के सूत्रों की माने तो नया फुट ओवरब्रिज बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। यह पुल प्लेटफार्म एक रेलवे डाकघर के पास से प्लेटफार्म चार के दूसरे छोर यानी शहीदी मार्ग या पुराने लोको कार्यालय तक बनेगा। प्लेटफार्म चार के दूसरे छोर पर टिकट खिड़की भी बनाई जा सकती है। ऐसे में शहीदी मार्ग की तरफ से आने वाले यात्रियों को टिकट के लिए प्लेटफार्म एक स्थित टिकट खिड़की आने की जरूरत नहीं होगी।
कोट
पुराने फुट ओवरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण विद्युुतीकरण के दौरान समस्या पैदा हो रही थी। इसके चलते पुल को तोड़ा गया था। नया पुल बनाने की योजना है। जल्द ही इसकी इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।-अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें