मऊ में बुधवार रात 10 बजे आई कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में तीन लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में दो एक ही गांव के हैं जो कि मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक मरीज नगर के छोटी महरानिया में मिला हैं।
देर रात रिपोर्ट आने के चलते गुरुवार की सुबह दोनों मुहल्ले हॉटस्पॉट बनाते हुए पॉजिटिव मिले मरीजों को उपचार के लिए परदहां ब्लाक में बनाए गए एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद तेज हो गई है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी एकत्र की जा रही है।
जिलाधिकारी ने मरीजों के मिलने की पुष्टि की। जिलें में कोरोना मरीजों की संख्या अब 65 हो गई है। इसमें 8 मरीज सक्रिय है, जबकि एक मरीज की रिपोर्ट आने से पहले मौत हो चुकी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात तीन रिपोर्ट आई, जिसमें जिले के अलग अलग क्षेत्रों के तीन लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए।
बताया कि पहला मामला नगर के छोटी महारानियां में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो कि मुंबई से लौटा था। वहीं दो मामले रानीपुर ब्लॉक के सिरसा गांव के हैं। गांव के दोनों लोग भी मुम्बई से आए हैं। डीएम ने बताया कि दोनों कस्बों हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया उनकी संपर्क में रहने वाले लोगो को क्वारंटीन किय़ा जा रहा हैं।