चिरैयाकोट (मऊ)।थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले निवासी नाबालिग और उसके पिता को बुधवार को पांच मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज सभी आरोपियों का चालान कर दिया। दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री बुधवार को बाजार से घर आ रही थी। इसी बीच मुहल्ला निवासी सिंधे राम ने उसे देखकर गलत नीयत से उस पर टिप्पणी कर दी। घर आकर किशोरी ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जिस पर वह अपनी बेटी को लेकर आरोपी के घर पहुंच और उससे इस हरकत के बारे में सवाल जवाब करने लगा।जिस पर आरोपी युवक ने अपने चार अन्य साथियों के साथ उसे और उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।