वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव में सोमवार की रात गांव के ही एक शरारती युवक ने माता काली की मूर्ति को तोड़ दिया। इससे श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। मड़हा गांव निवासी एक युवक ने गांव के बगल से जाने वाली तमसा नदी में माता लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गए हुए थे।
विसर्जन करने के बाद रात लगभग 10 बजे सभी लोग वापस घर आ रहे थे कि इसी बीच गांव के ही एक शरारती युवक ने गांव में स्थापित मां काली की मूर्ति को तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शरारती युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों द्वारा कोतवाली पहुंचकर माता काली की मूर्ति की मरम्मत करने का युवक की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पुलिस ने समझौता कराकर युवक को छोड़ दिया।
इस बाबत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। माता काली की मूर्ति की मरम्मत करने का आश्वासन मिलने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।