फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक दशक बाद नगर पंचायत कार्यालय को मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के गठन के एक दशक बाद अब उसे अपना स्थायी कार्यालय भवन मिलने जा रहा है। करीब 65 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का 16 अप्रैल को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत का गठन वर्ष 2016 में क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर किया गया था। तब से नगर पंचायत का कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा था, जिससे प्रशासनिक कार्यों में असुविधा के साथ आर्थिक बोझ भी पड़ रहा था।
नगर पंचायत के खीरीकोठा वार्ड में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से डेढ़ वर्ष में भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश के अवसर पर चेयरमैन आरती मल्ल और प्रतिनिधि प्रशांत मल्ल उर्फ गणेश मल्ल की ओर से विधि-विधान से पूजन कराया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही अखंड हरिकीर्तन पाठ का आयोजन किया गया, जिसके समापन पर हवन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लोकार्पण समारोह को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें गायक बलदेव सिंह बल्लू और गायिका निशा उपाध्याय अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि भवन पूरी तरह तैयार है और 16 अप्रैल को लोकार्पण कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें