फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Talaq: पत्नी को पीट कर ससुराल से मंगवाए रुपये, सऊदी अरब पहुंचने के बाद पति ने दिया ‘तलाक’; FIR

Sun, 10 Mar 2024 05:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

Triple Talaq: कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के इस्लामपुर बसारथपुर निवासी सफवाना खातून ने बताया कि उसका निकाह कुर्थीजाफ़रपुर के बलुआघाट निवासी इशहाक अहमद से 2018 में हुआ।
विज्ञापन
तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में कमाने गए मऊ के एक युवक ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करके तलाक दे दिया। पुलिस ने एसपी के निर्देश और पीड़िता की तहरीर पर विदेश में रह रहे पति और उसकी मां, बहन और भाई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। तलाक देने का यह मामला सात माह पुराना कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत का है। जहां स्थानीय पुलिस द्वारा कोई सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक इलामारन को इससे अवगत कराया था। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के इस्लामपुर बसारथपुर निवासी सफवाना खातून ने बताया कि उसका निकाह कुर्थीजाफ़रपुर के बलुआघाट निवासी इशहाक अहमद से 2018 में हुआ। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से उसके पति, उसकी सास, ननद, देवर उससे पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने की धमकी देते थे। जब इसकी जानकारी उसके पिता को हुई तो उसके द्वारा किसी तरह से व्यवस्था कर 2 लाख रुपये पुत्री के ससुराल वालों को दे दिया।

आरोप लगाया कि यह राशि मिलने के एक साल बाद उसके पति इशहाक ने सऊदी जाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उसे बुरी तरह मारा पीटा, जिसके बाद उसके पिता ने दोबारा 50 हजार लाकर उसे दिया। इस पैसे से वह सऊदी अरब चला गया। आरोप लगाया कि बीते अगस्त 2023 में उसके पति ने उसके सास, ननद के बहकावे में आकर उसे वीडियो कॉल किया और उससे गालीगलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने फोन पर ही उसे तलाक दे दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने पिता के घर पहुंची और इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


...तब पुलिस ने की कार्रवाई
उधर, इस मामले में स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक इलामारन से मिलकर शिकायत की। जहां कोपागंज पुलिस ने तहरीर पर आरोप पति इशहाक अहमद के साथ इरशाद, बदरुन्निसा, बड़की और राशिदा खातून के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें