फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने 34 लोगों पर लगाया 3.24 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। पिछले कई दिनों से जिले के साथ-साथ नगर में युद्ध स्तर पर सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे अभियान के दौरान नगर पालिका ने जिला प्रशासन के सहयोग से 34 लोगों पर अतिक्रमण करने तथा गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की है। नगर पालिका ने कुल 3.24 लाख रुपए का जुर्माना काटा है। नगर पालिका ने कई अस्पतालों के बाहर फेंके गए बायो मेडिकल वेस्ट पर भी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को लेकर नगर में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के ब्रह्मस्थान से लेकर फातिमा अस्पताल चौराहा होते हुए गाजीपुर तिराहे तक वर्षों से किए गए कई अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम और नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में काफी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कई लोग अवैध अतिक्रमण हो आनन-फानन में हटाते देखे गए। इस दौरान एडीएम केहरि सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान, एसडीएम जयप्रकाश यादव, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, खाद्य और सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश, नरेंद्र कुमार, जेई नगर पालिका सीपी दूबे सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान रहे।
अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान काट दी जा रही बिजली
मऊ। सूबे के मुख्यमंत्री के जिले में आने की संभावना को लेकर जहां एक तरफ जिला प्रशासन पूरी तरह व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटा है। वहीं अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान आस-पास के इलाके की बिजली काट दी जा रही है। पूरे दिन चल रहे अभियान के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग खासे परेशान दिखाई दिए। नगर के इमिलिया मुहल्ले के आसपास पूरे दिन लोग बिजली न रहने के कारण परेशान रहे। लोग भीषण गर्मी, उमस के साथ पाने के पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें