फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मनबढ़ों ने नगर पालिका कर्मचारियों को लाठी-डंडे से पीटा, नदी के बढ़े जलस्तर का निरीक्षण करने गए थे सभी

Sat, 18 Sep 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के टीसीआई मोड़ के पास मनबढ़ों ने कर्मचारियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ितों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। कर्मचारी नदी का जलस्तर बढ़ने पर बंधे का निरीक्षण करने गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के टीसीआई मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार 10 से 12 की संख्या में मनबढ़ों ने नगर पालिका के सफाई नायकों और सफाई निरीक्षक की पिटाई कर दी। पीड़ितों ने मनबढ़ों की पहचान कर ली। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


नगर पालिका की टीम तमसा नदी में पानी के बढ़ने के बाद हनुमान घाट पर बंधों का निरीक्षण कर लौट रही थी। जैसे ही टीम टीसीआई मोड़ के पास पहुंची। बाइक पर सवार आए मनबढ़ों ने सफाई नायकों की पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने के लिए भागे नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पर भी हमला कर दिया।

जिससे सफाई नायक प्रदीप, अमजद, मुमताज और इश्तेयाक आदि घायल हो गए। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद मनबढ़ बाइक पर सवार होकर ढेकुलियाघाट पुल की तरफ भाग निकले। उन्होंने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई नायकों को कहना है कि बीते दिन नगर में हटाए गए अवैध अतिक्रमण के कारण उन पर हमला किया गया है। हमला करने वालों की पहचान हो गई है। इस सबंध में सात नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से नगर पालिका के सफाई नायकों और कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में शहर कोतवाली डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सात नामजद के विरूद्ध तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें