फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नगरपालिका का आडिटोरियम:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शादी या फिर अन्य छोटे-मोटे आयोजनों के लिए नगर क्षेत्र के लोगों को लॉन या वैंक्विट हॉल मोटे किराए पर नहीं लेना पड़ेगा। नगरपालिका प्रशासन 38 लाख की लागत से आधुनिक सुविधायुक्त वातानुकूलित आडिटोरियम बनाया जाएगा। यह हॉल लगभग तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा साथ ही अब नए रूप रंग में दिखेगा। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से कम्युनिटी हाल का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यक्रम होते रहते हैं और वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी इसकी खासी उपयोगिता है। लेकिन हाल में कोई भी आयोजन होने के दौरान पीछे बैठे लोगों को कार्यक्रम दिखाई ही नहीं देता था। आधुनिक सुविधाएं न होने से लोग नगरपालिका प्रशासन में शिकायत भी दर्ज कराते थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अब नगरपालिका प्रशासन की तरफ से 38 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आडिटोरियम का निर्माण कराने की कवायद तेज हो गई है। हाल सिनेमाहाल की तर्ज पर सीढीनुमा बनाया जाएगा। हाल में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें कुर्सियां, पर्दे, इंटीरियर डेकोरेशन, शौचालय, स्टेज आदि को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आडिटोरियम वातानुकुलित होगा। हाल में इको साउंड सिस्टम होगा। स्क्रीन प्रस्तुतिकरण के लिए प्रोजेक्टर लगाया जाएगा। साथ ही ऐतिहासिक स्थलों की कल्चरल फोटो लगाई जाएगी। हाल में जाने के लिए साइड तथा बीच से प्रवेश मिलेेगा। इसके साथ ही ड्रेसिंग रूम, वेटिंग रूम, मेकअप रूम की सुविधा मिलेगी। परिसर में इंटरलाकिंग की जाएगी।
इस बाबत नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी का कहना था कि आडिटोरियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। लगभग तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगा। नगरपालिका के आडिटोरियम के रखरखाव के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी के माध्यम से इसकी बुकिंग की जाएगी। सूत्रों की मानें तो नए रंग रूप में तैयार होने के बाद इसके किराए में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें