फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, विधायक निधि का है मामला

Thu, 13 Apr 2023 06:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। मामला विधायक निधि से जुड़ा है। 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक निधि के मामले में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। सीजेएम एमपी एवं एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने मामले में साक्ष्य के लिए 19 अप्रैल की तिथि नियत की है। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन


इस मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को कोई गवाह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। सीजेएम ने 19 अप्रैल की तिथि नियत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें