नामांकन की औपचारिकताएं पूर्ण कराने के लिए उनके अधिवक्ता, नोटरी अधिवक्ता, प्रस्तावकों, फोटोग्राफर को बांदा जेल में जाने की अनुमति दी जाय। विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार चौरसिया ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए बुधवार नौ फरवरी की तिथि नियत किया है। सुभासपा के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर ने इसकी पुष्टि की है।