मऊ में मुख्तार के करीबी का शॉपिंग मार्ट ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी और त्रिदेव ग्रुप के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह मन्ना सिंह हत्याकांड में आरोपी है। मऊ प्रशासन ने इससे पहले भी कई मौके पर उमेश की करोड़ों रुपये की संपत्ति को सीज कर जब्त कर चुकी है। बीते वर्ष अक्तूबर माह में कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी स्थित त्रिदेव धर्म कांटा व कोल डिपो को जिला प्रशासन ने जब्त किया था। उमेश सरायलखंसी थाने के अहिलाद गांव का निवासी है।