फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Juma ki Namaz: मुख्तार की मौत के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात

Fri, 29 Mar 2024 02:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जुमे की नमाज को लेकर मऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस व पैरा मिलिट्री की फोर्स ने पैदल मार्च की।
विज्ञापन
1 of 5
मऊ में संपन्न हुई जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज को लेकर मऊ शहर के शाही कटरा मस्जिद पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई। इस दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस व पैरा मिलिट्री की फोर्स ने पैदल मार्च किया। 

विज्ञापन

2 of 5
मऊ में संपन्न हुई जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न करना प्रशासन के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य था। लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
मऊ में संपन्न हुई जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
नगर के शाही कटरा स्थित मस्जिद सहित जिले के विभिन्न मस्जिदों में रमजान माह में नमाजियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान शाही कटरा मैदान पर भारी पुलिस फोर्स के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे। 
 

4 of 5
मऊ में संपन्न हुई जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती रही। बता दें कि मुख्तार अंसारी मऊ सदर विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहा और ऐसे में मऊ सहित पूर्वांचल के तमाम जिलों में राजनीतिक दबदबा माना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मऊ में संपन्न हुई जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार की मौत के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट के साथ-साथ मऊ जनपद में धारा 144 लागू की गई। वहीं शुक्रवार को जुमा की नमाज सकुशल कुशल संपन्न हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें