फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: विधायक निधि और असलहा के मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी, अब 12 और 19 को होगी सुनवाई

Wed, 05 Jul 2023 08:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

विधायक निधि और असलहे के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ जिले की सीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी की अदालत में पेशी हुई।विधायक निधि के गबन के मामले में शिकायतकर्ता विजय बहादुर गुप्ता का बयान दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक निधि और असलहे के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से बुधवार को पेशी हुई। विधायक निधि के गबन के मामले में शिकायतकर्ता विजय बहादुर गुप्ता का बयान दर्ज हुआ। असलहा मामले में कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। सीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने विधायक निधि के मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई और असलहा मामले में 12 जुलाई की तिथि तय की।

विज्ञापन


पहला मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है।
ये भी पढ़ें: सपा विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में हुई पेशी, अब 14 और 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन


बुधवार को गवाह शिकायतकर्ता विजय बहादुर गुप्ता उपस्थित हुआ, उसका बयान दर्ज हुआ। सीजेएम ने मामले में 19 जुलाई की तिथि तय की। दूसरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

इसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोपपत्र कोर्ट में प्रेषित किया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। मामला सीजेएम एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। कोई साक्षी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। सीजेएम ने शेष साक्ष्य के लिए 12 जुलाई की तिथि तय की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें