फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस पंजीकरण प्रकरण: डॉ. अलका राय और भाई गिरफ्तार, पंजाब की जेल से न्यायालय जाने के लिए मुख्तार अंसारी ने किया था इस्तेमाल 

Tue, 29 Mar 2022 06:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

पंजाब की जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी ने न्यायालय जाने के लिए जिस निजी एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था, वह डॉ. अलका राय के अस्पताल के नाम पर पंजीकृत थी।
विज्ञापन
एंबुलेंस पंजीकरण प्रकरण में डॉ. अलका राय गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के बलिया मोड़ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालक डॉ. अलका राय और उनके भाई डॉ. शेषनाथ राय को मंगलवार सुबह बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पंजाब की जेल में निरुद्ध रहने के दौरान न्यायालय जाने के लिए मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल एंबुलेंस के पंजीकरण से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को जिले की पुलिस ने डॉ. अलका राय को नजरबंद करने के साथ उनके भाई को हिरासत में ले लिया था। एंबुलेंस मामले में आरोपी श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालक डा. अलका राय  और उनके भाई शेषनाथ राय के खिलाफ दो अप्रैल 2021 को जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

चार जुलाई 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस मामले में दोनों आठ महीने जेल में रहे थे। ढाई माह पहले ही दोनों जेल से बाहर आए थे। फिर इन पर गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ। पंजाब की जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी ने न्यायालय जाने के लिए जिस निजी एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था, वह डॉ. अलका राय के अस्पताल के नाम पर पंजीकृत थी। जांच में पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाराबंकी एआरटीओ कार्यालय में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें