फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अफसरों के फोन नहीं उठाने पर दिशा की बैठक में भड़के सांसद

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक को संबो​धित करते सांसद राजीव राय।स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
मऊ। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद घोसी राजीव राय के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अफसरों के फोन नहीं उठाने पर सपा सांसद राजीव राय नाराज हुए। सांसद ने बड़रांव के बीइओ के कई बार फोन करने पर फोन नहीं उठाने पर नोटिस जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के प्रारंभ में ही उन्होंने अनुपस्थित कार्यालय अधीक्षकों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने बिना डॉक्यूमेंट एविडेंस के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला एवं महिला अस्पताल सहित समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की औचक उपस्थिति चेक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अवैध अस्पतालों के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाईयों की भी जानकारी ली। कार्रवाई से असंतुष्ट सांसद ने नियमानुसार अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज न करने वाले निजी हॉस्पिटलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पिछले एक महीने में सभी सरकारी अस्पतालों की ओर से रेफर मरीजों की सूची भी पेश करने का निर्देश दिया।
हर घर जल योजना की समीक्षा के दौरान अब तक पूर्ण 109 परियोजनाओं का स्थलीय सत्यापन का निर्देश
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की समीक्षा के दौरान अब तक पूर्ण 109 परियोजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिया। दोहरीघाट ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा में फर्जीवाड़ा की शिकायत पर रैंडमली गांव में मनरेगा कार्यों की जांच के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माणाधीन एवं निर्मित सड़कों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वनदेवी मार्ग पर झुकी झाड़ियां एवं पेड़ों को साफ करवाने के लिए डीएफओ को निर्देशित किया गया। रेलवे लाइनों के किनारे बसे गांव में आने-जाने की असुविधा को देखते हुए प्रतिनिधियों ने संबंधित रेलवे अधिकारी से अंडरपास बनवाने की मांग की। इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा के दौरान सांसद ने नई गाइडलाइन के क्रम में नए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा एनएचएआई गोरखपुर के तहत निर्माणाधीन सड़क मे शहरोज के पास अभी तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न होने तथा फ्लाई ओवर के निर्माण में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, मधुबन विधायक रामविलास चौहान, विधान परिषद सदस्य बिच्छे लाल राजभर, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि, घोसी विधायक सुधाकर सिंह के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनसेट
जनप्रतिनिधियों ने लेखपालों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई
राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने लेखपालों के कार्यशैली पर अंकुश लगाने को कहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान नाम त्रुटि के कारण ई-केवाईसी ना होने पर योजना से वंचित होने वाले किसानों के लिए नाम में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया को आसान बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें