मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर कस्बा वार्ड-13 निवासी अनूप कुमार मल्ल की तहरीर पर उधार दिया हुआ पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज किया है।
अनूप कुमार मल्ल ने तहरीर में बताया कि उसकी मधुबन कस्बे में दुकान है। मधुबन नगर पंचायत निवासी आदर्श मल्ल घर बनवाने के दौरान कुछ सामान उधार ले गया था। बीते 24 अक्तूबर को बकाया पैसा मांगने के लिए उसके पास पहुंचे तो, गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। ब्लॉक वाली जमीन से मुकदमा वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।