फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा : रवि और रेशमा 100 मीटर में बने सबसे तेज धावक

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा के समापन पर दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का पुरस्कार वितरण और समापन बृहस्पतिवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि दर्शना सिंह राज्यसभा सांसद रहीं। 100 मी दौड़ में रवि प्रकाश और रेशमा अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक एव बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गये। इसमें सीनियर बालक वर्ग के 100 मी दौड़ में रवि प्रकाश प्रथम और धीरज कन्नौजिया को द्वितीय स्थान मिला।
बालिका वर्ग में रेशमा प्रथम, नेहा द्वितीय और शोभा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी दौड़ बालक वर्ग में मनीष राजभर ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय और मनोज को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में रानी ने प्रथम व रीमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी दौड़ में सुमित ने प्रथम स्थान और नितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो बालिका वर्ग में प्रीति ने प्रथम और अंशु द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मी दौड़ बालक वर्ग में अमन को प्रथम, सत्यम द्वितीय और आसिफ तृतीय स्थान मिला।
बालिका वर्ग में अर्चन ने प्रथम, रानी ने द्वितीस और जयंती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि दर्शना सिंह राज्यसभा सांसद ने पूर्व प्रधानंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
उन्होंने सभी को खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, देवी प्रसाद सिंह जिला क्रीडाधिकारी, राघवेन्द्र राय, सुनील गुप्त, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश आदि उपस्थित रहें। संचालन जय प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें