फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग होगा मां शीतला का धाम

विज्ञापन
नगर के शीतला माता धाम पर देव दीपावली को लेकर सरोवर की हो रही सजावट।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर्व की चल रही तैयारियां मंगलवार को पूरी हो गईं। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में देव दीपावली बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर के शीतला माता धाम पर 11 हजार घी के दीप जलाए जाएंगे। यहां महाआरती, मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाने के साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख शांति और समृद्धि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा होती है।
इसी मान्यता के तहत नगर के शीतला माता धाम, नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर, नगर के ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट, देवलास सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे।शीतला माता धाम पर 11 हजार घी के दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूरा परिसर फूलों के लड़ियों से कलकत्ता के कारीगरों द्वारा सजाया जा रहा था। मेले का मुख्य आकर्षण बालिकाओं द्वारा आयोजित रंगोली और आतिशबाजी होगी। दीपों के रोशनी से देवघर जगमग होंगे। इस अवसर पर महाआरती का आयोजन होगा। रंगोली प्रतियोगिता सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिरों को सजाने संवारने सहित तैयारियों को अंतिम रूप देने में भक्त लगे रहे।
इस संबंध में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि परंपरा के अनुरूप बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर देवताओं का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें