फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रितु के ताबड़तोड़ पांच गोल से वाराणसी ने मुरादाबाद मंडल को 15-0 से हराया

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ ​स्थित जिला स्टेडियम में  राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच मे
विज्ञापन
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गये। रितु के ताबड़तोड़ पांच गोल से वाराणसी ने मुरादाबाद मंडल को 15-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला मैच वाराणसी एवं मुरादाबाद मंडल के बीच हुआ। इसमें वाराणसी ने रितु कन्नौजिया के ताबड़तोड़ शानदार 05 गोल से 15-0 से मुरादाबाद मंडल को हराया। दूसरा मैच अयोध्या एवं बरेली मंडल के मध्य खेला गया। इसमें बरेली की खिलाड़ी अंकिता राय ने 3 गोल से टीम को 0-7 से जीत दिलाई। तीसरा मैच देवीपाटन एवं सहारनपुर मंडल के बीच हुआ। इसमें देवीपाटन के सनिया बानो के एक गोल के बदौलत देवीपाटन ने मुकाबले को 1-0 से जीत लिया। चौथा मैच बस्ती एवं अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला गया, इसमें अलीगढ़ ने मुकाबले को 0-2 से जीता। अलीगढ़ की तरफ से काजल एवं कनिष्का ने क्रमश: 1-1 गोल किए। पांचवा मैच प्रयागराज एवं आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया, जो मुकाबला 1-1 के बराबरी से ड्रॉ रहा।
मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अश्वनी सिंह उपाध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ का स्वागत डीपी सिंह क्रीडाधिकारी ने बुके देकर तथा बैज लगाकर किया। संचालन ओमेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान मो आरिफ नजमी, प्रतियोगिता ऑबजर्बर फुटबॉल संघ, हाजी मुनौवर अली, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, संजय सिंह, मनोज, मोईन अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें