फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
आजमगढ़ तिराहे पर सजी पूजन सामग्री की दुकानें। - फोटो : mau
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो रही है। ऐसे में शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। दिनभर मंदिरों की साफ सफाई होती रही। नगर के शीतला माता धाम, वनदेवी धाम, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न मंदिर पूजा अर्चना के लिए सज कर तैयार हैं। जब की कई में तैयारियां होती रहीं। लोग पूजन अर्चन की सामग्रियों का इंतजाम करने के लिए शाम तक भाग दौड़ करते रहे। कलश स्थापना और व्रत के साथ ही माता का दर्शन पूजन किया जाएगा।  जानकारों की मानें तो इस बार का नवरात्र केवल आठ दिनों का ही होगा।
विज्ञापन


नगर स्थित मां शीतला धाम परिसर पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गया है। परिसर में नारियल, विभिन्न प्रकार की चुनरी सहित अन्य पूजन सामग्री की सारी दुकानों शुक्रवार से ही सज गईं। इसी प्रकार मां वनदेवी धाम पर पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां पर पूरे नवरात्र से लेकर अगले एक हफ्ते तक विशाल मेला लगता है। यहां पर मां वनदेवी के दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त आते हैं। इसके अलावा यहां पर दैनिक उपयोग में आने वाले सारे सामानों की दुकानें लगती हैं। श्रद्धालु मां के पूजन अर्चन के बाद अपनी जरूरतों के अनुसार चौकी कुर्सियां, मेज सहित सारे सामानों की खरीद करते हैं।

इनके अलावा शहर के रोडवेज, आजमगढ़ मोड़, निजामुद्दीनपुरा भीटी, हनुमान नगर, बेलौली कोपागंज सहित जिले भर के सारे दुर्गा मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। उधर अपने घरों में कलश स्थापित करके नौ दिनों तक शक्ति स्वरूपा की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं ने अपने घरों की साफ सफाई पूरी कर ली। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने अपने घरों के बाहर गाय के गोबर से लीप कर मां की अगवानी के लिए पवित्र स्थान बनाया। दोहरीघाट :  नवरात्र पर धार्मिक नगरी ओम के झंडे से पट गई। नसभी दुर्गा मंदिर आकर्षक ढंगों से सजा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें