बोझी बाजार। स्थानीय बाजार में उत्तर प्रदेशीय व्यापार मंडल की स्थानीय शाखा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार की देर शाम को आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने हित और सम्मान के लिए व्यापारी वर्ग को संगठित रहना नितांत आवश्यक है। कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। किसी भी व्यापारी पर कभी भी कोई समस्या आती है, तो उसके समाधान के लिए सभी व्यापारी एकजुट होकर संघर्ष करें। इससे पहले बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के स्थानीय शाखा की विगत दिवसों के संगठनात्मक क्रिया-कलाप की भी समीक्षा किया। बैठक की अध्यक्षता अभय तिवारी तथा संचालन खुर्शीद खान ने किया। इस मौके पर बोझी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुरली मद्देशिया, नन्हेलाल चौरसिया, गुलाब चंद, अशोक गुप्ता, रामप्यारे मौर्य, मुन्ना सोनकर, फूलबदन यादव, पवन गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।