फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके की दोनों डोज से सुरक्षित हो चुके है सात लाख से अधिक जिलेवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में करीब 12 माह से चल रहे टीकाकरण अभियान अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है। जब जिले में सात लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। जबकि 13 लाख 92 हजार से अधिक लोगों को टीके पहली डोज लग चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दिनों प्रतिदिन 100 से ज्यादा केंद्रों पर टीकाकरण कर 200 से ज्यादा मेडिकल टीमों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण का पहला चरण शुरू किया गया। जिसमें पहले हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए गए। उसके बाद बुजुर्गों और युवाओं को टीके लगाने के इस तरह तीन चरण अब तक रहे हैं। शत प्रतिशत सिंगल डोज का लक्ष्य जल्दी पूरा हो, इसके लिए घर- घर दस्तक से लेकर गांवों तक हर जगह टीमों को पहुंचाया गया। नतीजतन साल खत्म होने से पहले जिले में 7 लाख 17 हजार 586 लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। वहीं 13 लाख 92 हजार 499 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी हैै।
बताया कि संक्रमण के रोकथाम को लेकर जिले में प्रतिदिन 100 से ज्यादा केंद्रों पर 200 से ज्यादा मेडिकल टीमों द्वारा कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। बोले कि बीच में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन कर एक ही दिन में 30 हजार तक लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें