मऊ। कोरोना संक्रमण काल में सोमवार का दिन कोरोना मरीजों के लिए काफी राहत भरा रहा। क्योंकि सोमवार को जिले में कोरोना संदिग्धों की हुई जांच में एक भी मरीज नहीं मिला। ऐसे में मार्च माह से शुरू हुए कोरोना संक्रमण काल से अब तक बीते सात माह में सोमवार कोरोना रहित मरीजों के रूप में शामिल हो गया। हालांकि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1287 लोगों की जांच की। लेकिन इसमें एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। दूसरी तरफ इसी दिन उपचार के दौरान दस लोग स्वस्थ्य होकर घर गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 737 लोगों की जांच एंटीजन कीट से तथा 487 की जांच रिपोर्ट आटीपीसीआर से आई। इस तरह से सोमवार को कुल 1287 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। लेकिन एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
सीएमओ ने बताया कि जिले में 19 अप्रैल को कोपागंज के दोस्तपुर में मिला था जो दिल्ली से लौटा जमाती था। कहा कि अब तक एंटीजन कीट से 1,01,154 लोगों जांच की गई। इसमें 1575 लोग पॉजिटिव मिले। इसी क्रम में आरटीपीसीआर से 67416 की जांच की गई। इसमें 64649 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें 63493 लोग निगेटिव रहें। जबकि 1156 पॉजिटिव मिले। अभी भी 2767 की जांच आने वाली है। इस तरह से जिले में कुल 2793 लोग पॉजिटिव हुए। इसमें 36 की उपचार के दौरान मौत हुई। 2711 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे है। इस समय जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 46 है। जिनका उपचार चल रहा।