फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लंदन कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद नदीम ने भारत का लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के मोहम्मद नदीम जॉकी ने लंदन में आयोजित सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर टेक्नोलॉजी और एआई फील्ड में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। इससे जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित हाजी सलीम के बड़े बेटे मोहम्मद नदीम जॉकी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। मोहम्मद नदीम लंदन में एआई सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। हाल ही में अपनी कंपनी का प्रतिनिधित्व किया। इस सेशन में वह इकलौती भारतीय के तौर पर शामिल हुए थे। यह पूरे देश और खासतौर पर मऊ जिले को गौरान्वित किया है। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि मोहम्मद नदीम जॉकी की उपलब्धि से युवा प्रेरणा लेंगे। लगन और प्रतिभा हो तो दुनिया में मंजिल को हासिल करना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें