फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा टीम ने बच्चों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लंबे कोविड अवकाश के बाद बुधवार को जब प्राथमिक स्कूल खुला तो मिशन प्रेरणा टीम तथा शिक्षकों ने फूलमालाओं के साथ बच्चों का स्वागत करते हुए स्कूल में प्रवेश कराया। नगर के कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा बालक पर एसआरजी अरविंद पांडेय और मिशन प्रेरणा टीम ने कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एआरपी चंद्रधर राय ने शिक्षकों और बच्चों को कोविड प्रोटोकाल की जानकारी विस्तार से बताई।
विज्ञापन

एआरपी ने लर्निंग गैप्स जानने के लिए एसेसमेंट का तरीका बताते हुए कहा कि शिक्षक समूहवार तीन समूह एबीसी जरूर बनाएंगे। लेकिन बच्चों का कक्षावार एक ही साथ पढ़ाएं। प्रेरणा सारथी रामनाथ उपध्याय ने शून्य सप्ताह कि संकल्पना बताते हुए कहा कि अभी बच्चों को खेलकूद, गतिविधियों से ही भावनात्मक रूप से जोड़कर शिक्षण करना उचित होगा। संकुल प्रभारी साकिब इरफान ने प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला, प्रधानाध्यापिका नीता राय ने हरकेशपुरा , प्रतिभा ने अस्तुपुरा में, नीलम ने युसुफपुरा में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
रानीपुर: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहली से पांचवीं के विद्यालय बुधवार से खुल गए। प्राथमिक विद्यालय भटौली में 74 के सापेक्ष 32 बच्चे ही विद्यालय आए। वहां कई बच्चे मास्क के साथ नहीं दिखे। प्राथमिक विद्यालय महासो में 78 के सापेक्ष 50 बच्चे उपस्थित मिले। यहां बच्चों को कई पाठ्यपुस्तकें नहीं वितरित हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें