फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः दुकानदार और फ्रेंचाइजी संचालक पिता-पुत्र को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 1.40 लाख लूटे 

Mon, 22 Jun 2020 10:32 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा गांव के पास सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार कर एक लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय घायल पिता-पुत्र दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घायल पिता ढांडा चंवर बाजार में किराने की तो पुत्र बैंक की फ्रेंचाइजी चलाता है।
विज्ञापन


दोनों को उपचार के लिए सीएससी घोसी में भर्ती कराया गया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर नदवा सराय गांव निवासी प्रेमचंद्र राजभर ढांडा चवर बाजार में किराने की दुकान खोले हैं। वहीं उनका बेटा फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी चलाता है। सोमवार की रात पिता-पुत्र दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

इस दौरान बेटा अपने पिता को बाइक की हेडलाइट से रास्ता दिखाते हुए चल रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार बदमाशों ने प्रेम चंद्र के पुत्र विवेक राजभर से कंधे पर मौजूद लैपटॉप का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने विवेक को गोली मार दी, जो उसके कंधे में लगी। इस दौरान बेटे को बचाने के लिए दौड़े प्रेमचंद पर भी बदमाशों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

up police - फोटो : अमर उजाला।
गोली प्रेमचंद के जांघ में लगी और वह भी लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस दौरान बदमाश विवेक के कंधे पर मौजूद को छीन कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी घोसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ घोसी अभिनव कनौजिया ने घायलों से पूछताछ की।

सीओ ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया लूट का लगता है। बाद में सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। घायलों का उपचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें