फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवा गांव में हुई लाखों की चोरी

विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराय लखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव की दलित बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने सीआरपीएफ जवान के मकान को निशाना बनाया। चोरों 25 हजार नगदी सहित लगभग दो लाख के गहने और कीमती कपड़े चुरा लिए। घटना की जानकारी परिवार वालों को सुबह हुई। जवान की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन


सरवां दलित बस्ती निवासी राम प्रवेश पुत्र शोभित राम सीआरपीएफ में सिपाही है। वह अवकाश पर घर आया हुआ है। रात में परिवार के लोग खाना खाकर अपने अपने कमरों में सो गए। रात में चोर घर में घुसे और  आलमारी के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये नगद और लगभग पौने दो लाख के गहने और कीमती कपड़े चुरा कर फरार हो गए।  सुबह जब परिवार की महिलाएं जगीं तो कमरों में बिखरे सामान और आलमारी के ताले टूटे देख दंग रह गए।

 परिजनों का कहना था कि उनके घर के आसपास के गरथौली गांव के ही एक व्यक्ति को कई दिनों से मंडराते देखा गया था। राम प्रवेश ने गरथौली गांव निवासी सुबास पुत्र राजेंद्र और दो अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुबास को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि जल्दी ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें