फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अलम, ताबूत के जुलूस के माध्यम से दिया समरसता का संदेश

विज्ञापन
बड़ागांव में नौव्हा  पढ़ते अकीदतमंद।संवाद
विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में मुहर्रम की पांचवीं तारीख पर अंजुमनों ने अलम एवं ताबूत का जुलूस निकाला। नौहाख्वानी और मातम से माहौल गमगीन रहा।
विज्ञापन

अकीदतमंदों ने शिरकत की और कर्बला के शहीदों को याद किया गया। जुलूस परंपरागत मार्गों से होकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।
जुलूस का शुभारंभ स्वर्गीय मुहम्मद शरीफ के घर से हुआ और निर्धारित रास्ते से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सदर इमामबाड़ा बड़ागांव पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए मातम किया।
विज्ञापन

अंजुमन मासूमिया कदीम के अलमदार हुसैन, जफर मेहदी, अरमान और निजबुल हसन ने हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों की याद में मातम, नौहाख्वानी, मर्सिया और दुआओं का आयोजन कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम केवल शोक का अवसर नहीं, बल्कि सत्य, न्याय, मानवता और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के संदेश को आत्मसात करने का पर्व है। कर्बला की घटना यह सिखाती है कि सिद्धांतों और इंसानियत की रक्षा के लिए हर प्रकार का त्याग स्वीकार्य होना चाहिए।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल उलेमा एवं धर्मगुरुओं ने इमाम हुसैन की शहादत को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर दुरूल हसन, मुबारक हुसैन, साजिद हुसैन, अली हैदर, नूर मुहम्मद, आफताब अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें