फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पानी की टंकी पर चढ़ते ही चालान माफ, जमीन का विवाद सुलझने का रास्ता भी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद तहसील के अकबरपुर गांव निवासी सपना सिंह सोमवार की शाम सिविल कोर्ट परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिला का आरोप है कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


उनके पति राजीव सिंह जीविकोपार्जन के लिए ई-रिक्शा चलाते हैं। महिला के अनुसार ई-रिक्शा को भी यातायात पुलिस ने सीज कर दिया था। उसे छुड़वाने के लिए वह अपने पति के साथ सिविल कोर्ट पहुंची थीं।



जुर्माने की राशि अधिक होने और तत्काल धनराशि उपलब्ध न होने से परेशान होकर महिला पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से बातचीत कर उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला नीचे उतरने के लिए तैयार हो गईं।
विज्ञापन


कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा का चालान माफ करा दिया गया है। साथ ही तहसील प्रशासन से बात कर कब्जे के विवाद वाली जमीन के सीमांकन की तिथि निर्धारित करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें