फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निर्माण सामग्री के कम मूल्य निर्धारित करने पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से बाजार के मुकाबले मेटेरियल रेट कम करने से ग्राम प्रधानों में आक्रोश है। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे इंटरलाकिंग, सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्य में प्रयोग होने वाली ईंट, बालू, सीमेंट आदि का रेट बाजार से काफी कम कर दिया गया है। इसके चलते निर्माण कार्य कराना मुश्किल हो गया है।
कहा कि मेटेरियल रेट का संशोधन कर पुराने रेट को लागू किया जाए। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और पक्के कार्यों का शीघ्र भुगतान किया जाए। अंत में ग्राम पंचायत कमथरी के पूर्व प्रधान और संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय के भाई लालजी राय के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस दौरान काशीनाथ यादव, विनोद राय, रामसरीख राजभर, लल्लन यादव, रविंद्र खरवार, अभय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें