फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: होमगार्डों के सामने मारपीट, थाने से बुलाने पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत के कस्बा में चौक पर मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट करीब 20 मिनट तक चली लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से वहां ड्यूटी पर बैठे होमगार्डों ने हस्तक्षेप नहीं किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को गिरफ्तार लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौक कोपागंज कस्बे का काफी संवेदनशील जगह है, यहां दिनभर जाम लगता है। सुरक्षा को देखते हुए यहां रोजाना दो होमगार्डों की तैनाती की जाती है, लेकिन मारपीट हो या जाम लगे वो कुर्सी छोड़कर कभी नहीं उठते हैं। इस संबंध में कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कर दोनों होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें