रतनपुरा। शिव क्रिकेट क्लब की तरफ से स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सेमराजपुर ग्राम पंचायत में चार दिवसीय टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेमराजपुर और माऊरबोझ के बीच खेला गया। माउरबोझ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमराजपुर को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल में माउरबोझ ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए सेमराजपुर को 12 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में सर्वाधिक 52 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले माउरबोझ के खिलाड़ी धीरज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। यह मैच दस ओवर का रहा। मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दया शंकर श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान शिवजी सिंह, अरविंद, अमित कुमार, संतोष आदि मौजूद रहे।