फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: SP ने आपात स्थिति से निपटने को दिए खास टिप्स, बताया- कैसे करें दंगा नियंत्रण

Fri, 19 Apr 2024 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
परेड की सलामी के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड स्थल पर साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। शस्त्रों के कलपुर्जों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास कराया। पुलिस कर्मी को शुचिता का पाठ पढ़ाते हुए आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी।

विज्ञापन




एसपी ने बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान चारपहिया एवं दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम की गहनता से जांच की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें