फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 चक्रों में विजय तो 13 में सुधाकर की बढ़त

विज्ञापन
घोसी विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के दौरान चर्चा करते निर्दल प्रत्याशी सुधाकर सिंह, कांग्रेस प्र - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। घोसी विधान सभा उपचुनाव में मतगणना का पलड़ा पेंडुलम की तरह इधर-उधर होता रहा, इस बीच प्रत्याशियों के साथ समर्थकों में भी जीत हार को लेकर कशमकश बनी रही। पहले राउंड से लेकर अंत तक भाजपा और सपा समर्थित सुधाकर के बीच द्वंढ चलता रहा। 14 चक्रों में जहां भाजपा के विजय तो 13 में सुधाकर की बढ़त रही। पहले चक्र में भाजपा के विजय राजभर को कुल 2263 मत मिले थे, तो सुधाकर को 2051 वोट पर संतोष करना पड़ा। दूसरे में भाजपा को 2246 तो सुधाकर को 2195 वोट हासिल हुआ। तीसरे चक्र में विजय ने लंबी छलांग लगाई, उन्हे 3198 और सुधाकर को 1233 वोट मिला। चौथे राउंड में सुधाकर ने बढत बनाते हुए 1892 वोट हासिल किया, तो विजय को 1260 मत पर ही संतोष करना पड़ा। पांचवें चक्र में भी सुधाकर ने बढ़त बरकरार रखते हुए 1789 मत लिए तो विजय ने 1254 वोट हासिल किया। छठवें में बसपा के कय्यूम अंसारी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए 1914 वोट हासिल किया। सातवा चक्र भाजपा के लिए फायदेमंद रहा। इसमें विजय को 3088 तो सुधाकर को 2109 वोट मिले। आठवें चक्र में भाजपा को 3197 तो सुधाकर को 2192 वोट मिले। नवें चक्र में सुधाकर सिंह ने मामूली बढ़त बनाते हुए 2409 और विजय ने 2398 वोट प्राप्त किया। दसवें चक्र में भी सुधाकर ने बढ़त कायम रखी और 2247 वोट हासिल करते हुए विजय को1455 को पीछे छोड़ दिया। हालांकि इस चक्र में दूसरे नंबर पर बसपा के कय्यूम को 2169 वोट मिले। अगले दो चक्र में भी सुधाकर को क्रमश: 2010 और 2461 और विजय को क्रमश: 1817 और 1919 वोट मिल सका। अगले दो 13हवें और 14हवें चक्र में विजय और सुधाकर ने क्रमश: 2140 और 2657 वोट प्राप्त किया। जबकि सुधाकर सिंह को क्रमश: 1413 और 1647 मत मिला। अगले दो चक्र फिर से सुधाकर के नाम रहा, उन्हे इस दौरान 2802 और 2130 मतदाताओं का समर्थन मिला। जबकि विजय को क्रमश: 1831 और 2074 मत मिले। भाजपा के विजय ने 17हवें चक्र में 2698 और सुधाकर 1906 वोट मिला। अगले चार चक्रों में सुधाकर ने क्रमश: 2111 और 2358 तो विजय को 1885 और 2023 वोट मिला। 20वें और 21 चक्र में विजय ने पुन: बढ़त बनाई, इस दौरान 2232 और 2159 वोट हासिल करते हुए क्रमश: 2035 और 1265 वोट पाने वाले सुधाकर को पीछे छोड़ दिया। अगला 22वां और 23वां चक्र बसपा के नाम रहा। कय्यूम अंसारी ने क्रमश: 1981 और 3052 वोट हासिल किया। 24 और 25 वां चक्र में सुधाकर ने क्रमश: 2874 और 3573 वोट प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर विजय ने 2298 और 1541 वोट प्राप्त किया। 24 वें राउंड में भाजपा को 2425 तो सुधाकर को 1860 वोट मिला।
विज्ञापन

27वे राउंड में सुधाकर को 2148 तो विजय को 1879 वोट मिला। 28 वें राउंड में एक बार फिर से भाजपा आगे बढ़ी, विजय ने 2920 तो सुधाकर को 1036 वोट मिला। अगले चक्र दो चक्र में विजय को क्रमश: 2270 और 2540 तो सुधाकर को 1867 और 1790 वोट मिला। अंतिम तीनों राउंड में सपा के सुधाकर भाजपा के विजय पर भारी पड़े। 31वे, 32वे और 33वे चक्र में उन्हे क्रमश: 2380, 1839 और 824 वोट प्राप्त हुए। तो वहीं विजय को क्रमश: 1635, 1608 और 431 वोट मिल सका। इसके साथ अंतिम चरण में भाजपा के विजय ने 1773 वोट से विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें