फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: मऊ रेलवे जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का वर्चुअली उद्घाटन, रेल मंत्री ने दिखायी हरी झंडी

Wed, 22 Nov 2023 04:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा उद्घाटन कार्यक्रम में मऊ वासियों का प्रतिनिधित्व किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नई रेल गाड़ी के चलने से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
मऊ रेलवे जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को रेल मंत्री ने दिखायी हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के प्रयास से मऊ रेलवे जंक्शन से सीधे प्रयागराज के लिए नई ट्रेन चलाने की मंजूरी मिलने के बाद बुधवार को मऊ जंक्शन से प्रयागराज के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन का उद्घाटन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअली किया गया। ट्रेन को अपरान्ह 3ः15 बजे हरी झंडी दिखाया गया। 

विज्ञापन

यह ट्रेन मऊ जंक्शन से शुरू होकर मुहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज से होकर मुंबई जाएगी। इससे मुुंबई जाने वाले इस क्षेत्र के लोगों को ट्रेन की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा उद्घाटन कार्यक्रम में मऊ वासियों का प्रतिनिधित्व किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नई रेल गाड़ी के चलने से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी। यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से होने वाले व्यापार को गति मिलेगी और उद्योग में सुधार होगा। कहा कि जनपद के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है आने वाले दिनों में जनपद में विकास का पहिया तेजी से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें