फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः बीच बाजार टूटकर गिरा एचटी तार, दशकों पुराने तार मरम्मत के अभाव में हो चुके हैं जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जनपद के परदहा ब्लॉक के पिपरीडीह बाजार में रविवार की सुबह मरम्मत के अभाव में जर्जर एचटी तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। संयोग था शाम का समय होने और साप्ताहिक बंदी के कारण बाजार में चहल पहल कम थी जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

पिपरीडीह बाजार में 100 केबीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इससे पिपरीडीह बाजार, पिपरीडीह रेलवे स्टेशन, आजाद नगर में विद्युत आपूर्ति होती है। दशकों पुराने एचटी तार मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। रविवार की सुबह करीब सात बजे तार टूटकर बाजार में गिरा तो अफरा तफरी मच गई। संयोग था कि सड़क से गुजर रहे कई लोग बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आपूर्ति बंद की गई। समस्या को लेकर सोमर, प्रमोद, गोपाल आदि ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम भी जर्जर तार टूटकर गिरा था। इस माह में तीन बार तार टूटकर गिर चुका है।
शिकायत के बाद भी नहीं बदले जाते जर्जर तार
बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली को लेकर समय समय पर चेकिंग अभियान तो चलाया जाता है। लेकिन, दशकों पुराने जर्जर हो चुके तारों को बदलने के लिए कोई कवायद नहीं होती। स्थानीय लोगों ने कई बार खतरे की आशंका जताते हुए विभागीय अधिकारियों से दशकों पुराने जर्जर तार को बलने की मांग कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हो रही है। चेताया कि अगर उनकी मांगों को एक सप्ताह के अंदर पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप करके आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

पिपरीडीह बाजार के जर्जर तारों को बदलने के लिए स्टीमेट बना कर उच्च अधिकारियों के यहां दे दिया गया है। जल्द ही जर्जर तार बदल दिए जाएंगे। - अमित गुप्ता, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें