जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र मंगलवार को फूल एक्शन मोड में दिखे, उन्होंने तीन घंटे के दरम्यान में श्रम विभाग, जिला महिला अस्पताल,जिला पूर्ति कार्यालय, खाद्य सुरक्षा कार्यालय एवं अल्पसंख्यक कार्यालय,गौ आश्रय स्थल रणवीरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गायब मिले सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और स्वच्छकार का एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश दिया। निरीक्षण में पांचों जगहों पर बीस से ज्यादा कर्मी अनुपस्थित मिले, जिस पर डीएम काफी नाराज दिखे और दुबारा गायब होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे कलेक्ट्रेट स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद एवं स्वच्छकार विशाल द्वारा बिना किसी सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए।
जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं स्वच्छकार को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया। साथ ही इसके अलावा इनका एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया।वहीं जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई। जिसमें ममता स्टाफ नर्स, डॉक्टर निधि वर्मा पैथोलॉजिस्ट, एनएचएम कार्मिकों में राघवेंद्र राय स्टाफ नर्स, रोजी स्टाफ नर्स, सुनीता तिवारी स्टाफ नर्स, ओम पुष्पा स्टाफ नर्स, नीलम कुमारी स्टाफ नर्स तथा आउटसोर्सिंग कार्मिकों में पुष्पा एएनएम, पूजा सिंह डाटा ऑपरेटर, गौतम गार्ड, बंदना स्वीपर, संध्या सिंह डाटा ऑपरेटर बिना अवकाश के अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने ए.एन.सी. कक्ष का निरीक्षण किया गया जो अत्यंत जर्जर अवस्था में है। जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए जर्जर भवन को ठीक कराने को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को दिया गया। वहीं चार से पांच एम्बुलेंस जर्जर अवस्था में खड़ी पाई गई पूछताछ करने पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर इस संबंध में अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिया।