फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ ने नई दिल्ली को 18 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में इंजिनियरिंग ग्राउंड पर चल रही सतवीं वीडीआरएम कप में बुधवार को वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ और अस्तित्व क्रिकेट अकेडमी नई दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मऊ की टीम ने जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मऊ के कप्तान अखिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआत अच्छी रही। विभव कुशवाहा 37 रन बनाया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरता चला गया।
कप्तान अखिल 42, रवि 12 रन और विभव के और कुलदीप कृष्णा 13 रनों के बदौलत टीम 136 रन बना सकी।
137 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम का शुरुआत खराब रही। 18 पर तीन विकेट गिर गए। उसके बाद अंश 48, विवेक पूरी 30, हर्ष 11 रन के बाद कोई बल्लेबाज नहीं चला और 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल यादव और अभिषेक अहीर को दो-दो विकेट मिले। विभव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर अशोक यादव, मेराज खान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें