फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:ट्वीट करने पर प्रसूता को मिली डॉक्टरों की मदद, जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ

Fri, 12 Feb 2021 05:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
ट्वीट का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया का प्रयोग अगर सही तरीके से किया जाए तो यह कठिन परिस्थिति में काफी लाभ पहुंचाने का काम करती है। गुरुवार की शाम सोशल मीडिया का असर दिखा और ट्रेन में प्रसव के बाद तड़प रही मऊ की महिला को मध्य प्रदेश के कटनी स्टेशन पर डाक्टरों की सेवा उपलब्ध हुई। परिणामस्वरुप जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ है।

विज्ञापन


जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय निवासी अनमोल साहू गुरुवार को मुंबई से चलने वाली 02165 रत्नागिरी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-6 में सफर कर रहे थे। जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन से क्रास हुई तो परिवार के साथ मुंबई से जौनपुर अपने घर आ रही कोच नंबर एस-7 में बर्थ नंबर 36 पर सोई गर्भवती महिला की बेचैनी बढ़ने लगी।

गर्भवती की मदद को महिला यात्री पहुंची जरूर, लेकिन उनके पास कोई युक्ति नहीं थी। जबकि ट्रेन पूरी गति से शिहोर रोड स्टेशन को पार कर चुकी थी। समय बीतने के साथ गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। इस दौरान 22:50 के करीब प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया, लेकिन स्वास्थ्य समस्या लगातार बढ़ रही थी। इस घटना से कोच के यात्रियों के होशफा़ख्ता थे, किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि वो क्या करें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ट्वीट का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला
इस बीच कोच नंबर एस-6 सवार अनमोल साहू को इस घटना की जानकारी हुई, उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य शाह आलम कुरैशी को फोन किया। घटनाक्रम से अवगत होने पर शाह आलम कुरैशी ने रेल मंत्रालय दिल्ली, डीआरएम जबलपुर, आरपीएफ जबलपुर को ट्वीट कर घटनाक्रम से अवगत कराया।

इसका परिणाम हुआ कि तत्काल डॉक्टरों की टीम ट्रेन पहुंचने से पहले ही कटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। इसके बाद जच्चा और बच्चा को तुरंत अस्पताल ले गई। दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। महिला जौनपुर जनपद के केराकत कस्बे की रहने वाली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें