मधुवन थाना क्षेत्र के नहर चौक इलाके में बुधवार की देर शाम विवाहिता की मौत के बाद सवाल खड़े हो गए। पहले तबियत खराब होने की बात सामने आई और बाद में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने सवाल उठाया तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मधुबन थाना क्षेत्र के नहर चौक निवासी एक विवाहिता की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थित में मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मधुवन थाना क्षेत्र के कस्बा के नहर चौक निवासी शालू वर्मा 25 पत्नी प्रदीप वर्मा और उसकी सास बुधवार की शाम अपने घर पर थी।
विज्ञापन
जबकि उसका पति जिला मुख्यालय स्थित अपने सराफा की दुकान पर था।इस बीच प्रदीप को उसकी मां ने शालू की तबियत खराब होने की सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन में पहुंचे प्रदीप अपने ससुर के साथ पहुंचकर अपनी पत्नी को लेकर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने शालू को मृत्यु घोषित कर दिया।उधर रात में इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात पहुंची फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
बता दे कि प्रदीप वर्मा पुत्र सुन्दरलाल वर्मा की शादी 8 दिसम्बर 2022 को मीरपुर मझौवा मर्यादपुर निवासी राकेश वर्मा की पुत्री शालू वर्मा से हिन्दू रिति रिवाज से हुआ। जिसका ढेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना की जांच की जा रही है।