फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक के पहले दिन गुलजार हुए बाजार, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
कई दिनों बाद पूरा बाजार खुलने पर नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर दिन में 3 बजे कुछ इस तरह का दिख? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अनलॉक के प्रथम चरण के पहले दिन के सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक की दुकानें खुली, इस दौरान बाजार गुलजार हुए। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ी। 66 दिन बाद सभी दुकानों के एक साथ खुलने से बाजार में गहमागहमी रही। सुबह आठ बजे से बाजार खुलने के साथ ही भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के चलते लोगों का धूप से बुरा हाल रहा। इस बीच बरसात होने से लोग बचने के लिए छांव की तलाश में जुट गए थे।
विज्ञापन

अनलॉक के प्रथम चरण के पहले दिन सोमवार को नगर के सहादतपुरा, मुंशीपुरा, बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी, चौक, गोला बाजार, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में मौजूद सभी दुकानें खुली। इसका परिणाम रहा कि सुबह से ही बाजारों में गहमागहमी का माहौल रहा। लगातार दो माह से अधिक समय बाद समस्त दुकानें खुलने से दुकानदारों के चेहरे खिले। एक हैरत दिखी कि अनलॉक के पहले दिन जितनी भीड़ दिखी, उतनी भीड़ दुकानों पर नहीं थी। लेकिन कई दुकानों, सड़कों पर लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते पास-पास बैठे दिखे। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से दुकानदारों तथा ग्राहकों को ग्लब्स तथा मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की गाइड लाइन जारी की गई थी।
सड़कों पर आवाजाही बढ़ने से गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़, अली बिल्डिंग तक जाम लग गया। जाम लग जाने के चलते जल्दी निकलने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग भूलते नजर आए। गाजीपुर तिराहा, सरायलखंसी, आजमगढ़ मोड़, बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे, लेकिन लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाया।
विज्ञापन

मधुबन: संवाददाता के अनुसार अनलॉक के प्रथम चरण के पहले दिन कस्बा सहित क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में सभी दुकानें एक साथ खुलने से भारी भीड़ रही। बाजार में भीड़ उमड़ने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई। जगह-जगह लोगों की भीड़ झुंड के रूप में खड़ी रही। अनलॉक होने से व्यापारियों में भी कारोबार को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। सुबह आठ बजे ही दुकानें खोल दी। पूजा-अर्चना कर अच्छे व्यापार की कामना करते हुए दुकान में बिक्री की शुरूआत की। पहले दिन ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। इलेक्ट्रानिंग, कपड़े, मोबाइल, मिष्ठान भंडार की दुकानें खुली रहीं, ऐसे में लोगों में भी खरीददारी को लेकर उत्साह रहा।
बैंकों पर उमड़ा लोगों का सैलाब
मऊ। अनलॉक के पहले दिन सोमवार को नगर सहित विभिन्न इलाकों के बैंकों में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ती दिखी। न तो बैंक प्रशासन और न ही संबंधित विभाग गंभीर नजर आया। जमा निकासी के लिए जा रहे खाताधारक संक्रमण की आशंका से दहशत में रहे। लाकडाउन अनलॉक होने के बाद शासन प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए फरमान जारी किया गया, लेकिन आदेश का पालन होते कही नहीं दिखा। नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा गया।
मधुबन कस्बा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में खाताधारकों की भारी भीड़ रही। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जी उड़ी। इसके लिए बैंककर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन बेपरवाह नजर आए। बढुआगोदाम: परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के पास खाताधारकों की भारी भीड़ रही। बैंक प्रथम तल पर है। ग्राहकों को एक-एक कर अंदर जाने दिया जा रहा था, लेकिन बैंक के नीचे भारी संख्या में जमे खाताधारकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए बैंककर्मी लापरवाह दिखे। बैंक से चंद दूरी पर पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी आराम फरमाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें