फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खाली चरागाह एक सप्ताह में चिह्नित कर बोआई करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जनपद में खाली चारागाह की जमीनों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद में जितने भी खाली चारागाह हैं, उनका एक सप्ताह के अंदर चिह्नांकन कर चारा बोने के निर्देश दिया। इसके अलावा तहसीलों में लंबित आरसी की समीक्षा के दौरान तहसीलदार को तहसीलों में जितनी आसी लंबित है उसका निस्तारण करने के भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जीएसटी कलेक्शन की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील के कोर्ट में जितनी भी फाइल पुरानी है, सभी संबंधित अधिकारी उसका उसे फाइलों को खाली समय में अवश्य पढ़ें एवं फाइल की डेट आने पर उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 5 वर्ष से अधिक पुरानी फाइलों के निस्तारण की समीक्षा कर निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान धारा 34 में 5 वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों में तहसील सदर और मुहम्मदाबाद गोहना में ज्यादा मामले लंबित मामला मिला।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें