फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेपुर के पास राज्य राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी कुछ दूर जाकर सड़क एक दुकान पर रखे टायर से जाकर टकरा गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को वाराणसी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सहित बाइक और कार को थाने लेकर आई। आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने के अमिलो गांव निवासी अनवर कमाल (56) और एहतेशाम (44) घर से बाइक से किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी दोनों जनपद के सरायलखंसी थाने के भवरेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सड़क के किनारे लगे एक पेड़ के घेरे से जाकर टकराने के बाद करीब पांच फीट नीचे गड्ढे में गिर गई। जबकि कार सड़क के किनारे एक दुकान पर रखे टायर से टकराकर रुक गई। लोगों की मदद स एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां अनवर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एहतेशाम की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बलिया के रसड़ा निवासी कार चालक को वाहन सहित हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
बीते तीन माह में हुए चार हादसे
सरायलखंसी थाना के भवरेपुर के पास जिस जगह पर हादसा हुआ है, उससे कुछ दूरी पर बीते दिनों एक कार ने दो बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर फुटपाथ पर खड़ी एक बाइक को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद कार चालक आजमगढ़ की तरफ भाग गया था। वहीं एक बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। अक्तूबर से लेकर अब तक वहां पर चार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें