फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने युवक पर हमला बोल किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुर (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय सदर बाजार में दो गुटों में हुए विवाद में मनबढ़ों ने एक युवक पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार दोपहर एक बजे की है।
विज्ञापन

सदर बाजार में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष ने एक गुमटी के नीचे रखे गए बांस उठाकर के दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस हमले में उपदेश यादव (22 ) निवासी धर्मागतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना से एक दिन पहले उपदेश यादव के भाई रवि यादव के साथ कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। उसी विवाद को मनबढ़ों ने उपदेश यादव पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर युवकों की संख्या चार-पांच बताई जा रही है। मारपीट के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें