फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मैनेजर ही गिरोह बनाकर चोरी करता था साड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक बड़े साड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान से साड़ी की चोरी मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को 20 लाख 64 हजार की 3344 साड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना प्रतिष्ठान का मैनेजर था। सरगना चोरी के पैसे से विदेश यात्रा करता था।
एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि खीरीबाग स्थित अफजाल साड़ी सेंटर नाम से प्रतिष्ठान है, इसके संचालक अफजाल उर्फ गुड्डू ने दुकान से लगातार कीमती साड़ियों की चोरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो टीम बनाई थी।
पुलिस ने बंधा रोड़ नवापुरा के पास से होजैफा नसीम निवासी कासिमपुरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह संबंधित प्रतिष्ठान में मैनेजर के पद पर था। उसने ही प्रतिष्ठान से लगातार कीमती साड़ियों की चोरी की घटना अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दे रहा था।
आरोपी ने बताया कि वर्तमान में भी 275 साड़ी उसने 4 बोरियो में चुरा कर साथी मो. आमिर के बंधा रोड नवा पुरा पश्चिम थाना दक्षिण टोला स्थित मकान में रखा था। वहीं दूसरे साथी साहब अमहद के घर डोमनपुरा में 34 बोरी में 3069 साड़ी रखी है।
पुलिस ने दोनों जगहों से दबिश देकर साड़ियों को बरामद की। वहीं पुलिस की दबिश पर मो.आमिर भाग गया, जबकि साहब अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मैनेजर के मोबाइल में मिली विदेश यात्रा की फोटो : एएसपी ने बताया कि आरोपी होजैफा नसीम बहुत शातिर है। वह करीब 6 से 7 वर्षों से अफजाल साड़ी सेंटर में काम करता है।
विज्ञापन

बताया कि पिछले कई महीनों से उसने अपने तीन अन्य दोस्तों मो0 आमिर, साहब अहमद, मो. उमर के साथ मिलकर एक गिरोह बनाकर उनके साथ ही अफजाल साड़ी सेंटर की दुकान व गोदाम से साड़ियों की चोरी कर उसे अपने घरों में इकठ्ठा किया। साड़ियों को बेचकर जो पैसे मिलते थे उसी से ये लोग खुद का खर्च व घर का भी खर्च चलाते हैं। वहीं पीड़ित व्यापारी ने बताया कि मैनेजर के फोन में कई ऐसी फोटो है जिसे उसने विदेश में खिंचवाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें